हुब्बल्ली के सर्किट हाउस में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री शंकरपाटिल मुनेनकोप्प।

शंकरपाटिल ने कहा कि पहले दिन से ही थी उन्हें जानकारी
हुब्बल्ली. पूर्व मंत्री शंकरपाटिल मुनेनकोप्प ने कहा कि पिछले तीस-चालीस वर्षों से भाजपा पार्टी को खड़ा करने के बाद भाजपा छोडकऱ कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टर को वापस लाने में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बड़ी भूमिका निभाई है।
शहर के सर्किट हाउस में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुनेनकोप्प ने कहा कि जब से जगदीश शेट्टर को भाजपा में वापस लाने की कोशिश की गई, उसी दिन से जोशी को सारी घटनाओं की जानकारी थी।
उन्होंने कहा कि वे लोकसभा के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगा। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ही धारवाड़ लोकसभा के उम्मीदवार हैं। केंद्रीय मंत्री के तौर पर उन्होंने काफी विकास कार्य किए हैं। साथ ही, जोशी और जगदीश शेट्टर दोनों ने कई वर्षों से पार्टी को खड़ा किया है। आगामी दिनों में भी दोनों पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
भाजपा के साथ ही बना रहूंगा
पूर्व मंत्री शंकरपाटिल मुनेनकोप्प ने भाजपा के साथ ही बने रहने की बात कहकर उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और लोकसभा चुनाव लडऩे की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही कांग्रेस विरोधी हैं। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी में उनके प्रिय मित्र हैं। शेट्टर के भाजपा छोडऩे के बाद कई लोगों ने उनसे कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की सलाह दी थी परन्तु उन्होंने साफ कर दिया है कि वे भाजपा में ही रहेंगे।
मुनेनकोप्प ने कहा कि भाजपा नेता जे.पी. नड्डा, अमित शाह, बीएस येडियूरप्पा, विजयेंद्र और प्रल्हाद जोशी ने जगदीश शेट्टर को पार्टी में वापस लाया है। आगामी दिनों में कई और नेता भाजपा में शामिल होंगे। शेट्टर के भाजपा में वापसी के बाद से पार्टी को और मजबूती मिली है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *