हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम परिसर स्थित हेल्पलाइन केंद्र में कार्यरत कर्मचारी।

नगर निगम की ओर से प्रतिक्रिया
प्रतिदिन आती हैं 800 से अधिक टेलीफोन कॉल
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम ने जनता को समय पर सेवा और बुनियादी ढांचे की समस्याओं के त्वरित समाधान, सार्वजनिक शिकायतों का जवाब देने के लिए एक हेल्पलाइन केंद्र (नियंत्रण कक्ष) शुरू किया है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक नगर निगम के कंट्रोल रूम को कुल 1,30,363 शिकायतें मिली हैं।
स्वास्थ्य, लोक निर्माण, बिजली, पानी, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों की समस्याओं को लेकर प्रतिदिन 800 से अधिक टेलीफोन कॉल आती हैं।
नगर निगम ने शिकायतों को ए, बी और सी तीन श्रेणियों में बांटा है। ग्रेड ए की शिकायतों का समाधान एक दिन के भीतर, ग्रेड बी की शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर और ग्रेड सी की शिकायतों का समाधान एक महीने के भीतर किया जाता है।
ए श्रेणी में बिजली की समस्या, पेयजल आपूर्ति, कुत्ते और सुअरों की भरमार, जल निकासी की समस्याओं को, बी श्रेणी में उद्यान रखरखाव, सडक़ रखरखाव सहित विभिन्न शिकायतों को और सी श्रेणी में मरम्मत और अनुदान की आवश्यकता वाली शिकायतों को चिन्हित किया गया है।

समस्याओं का शीघ्र समाधान करते हैं
हम शिकायतों को संबंधित जोन के संबंधित अधिकारियों को भेजकर जोन स्तर पर समस्याओं का शीघ्र समाधान करते हैं। शिकायतें दर्ज करने के बाद हम शिकायतकर्ता के मोबाइल पर शिकायत नंबर देते हैं। समस्या का समाधान होने के बाद शिकायत का समाधान कर दिया गया है कहकर एक संदेश भेजा जाता है।
-मालतेश गुडिमनी, परियोजना निदेशक, हेल्पलाइन केंद्र, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

21 कर्मचारी तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम
हेल्पलाइन सेंटर में 21 कर्मचारी तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम करते हैं। कॉल प्राप्त कर, शिकायतें सुन कर संबंधित विभाग को जानकारी प्रदान करते हैं।
लक्ष्मी कांबले, एईई, हेल्पलाइन केंद्र, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

हर माह समीक्षा बैठक
हम हर महीने के दूसरे बुधवार को नगर निगम अधिकारियों और हेल्पलाइन कर्मचारियों के साथ प्रगति समीक्षा बैठक करते हैं। किस विभाग की कितनी शिकायतें मिलीं? कितनों का निपटारा हुआ? कितना बकाया है इस पर चर्चा की जाती है। तय अवधि में समस्या का समाधान नहीं करने वाले विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाता है। वर्तमान में, सभी शिकायतों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी जा रही है और त्वरित समाधान किया जा रहा है।
-डॉ. ईश्वर उल्लागड्डी, आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

हेल्पलाइन नंबर : 0836- 2213888
टोल फ्री नंबर : 0836-2213886 2213889
व्हाट्सएप नंबर : 8277803778

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *