बेलगावी. भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पुतले को बीच सड़क पर टांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान बेलगावी निवासी मुहम्मद शोएब, अमन मोकाशी, आरबाज मोकाशी के तौर पर की गई है।
पुलिस ने बताया कि पैगंबर मुहम्मद साहब के बारे में नूपुर शर्मा की ओर से दिए गए विवादित बयान की निंदी कर शहर के पोर्ट रोड पर नूपुर शर्मा के पुतले को फांसी पर लटकाने की तर्ज पर लटकाया गया था। इसकी निंदा कर विभिन्न संगठनों के नेताओं तथा कुछ महानगर निगम के पार्षदों ने नाराजगी जताई थी। शहर में कुछ समय तक तनाव का माहौल निर्माण हुआ था। मामले से संबंधित मार्केट थाना पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। समाज में शांति भंग करने की कोशिश के आरोप के तहत तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *