हुब्बल्ली. शहर के बीवीबी कॉलेज में 18 अप्रेल को नेहा हिरेमठ नाम की छात्रा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है।
हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी का पता लगाने के लिए हुब्बल्ली नॉर्थ सब डिवीजन के एसीपी शिवप्रकाश नायक और विद्यानगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक डीके पाटिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था।
हरकत में आए टीम के अधिकारी और कर्मचारियों ने तुरंत एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापितकर बेरहमी से हत्या कर भाग निकले फैयाज बाबासाहेब खोंदुनायका (23) का सुराग लगाया, और अपराध के एक घंटे के भीतर आरोपी को पकडकऱ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। बाद में, आरोपी को अवधि के भीतर अदालत में पेश किया और अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
आरोपी का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने में सफल रही टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए, पुलिस आयुक्त ने नॉर्थ सब डिवीजन के एसीपी और विद्यानगर पीएस के पीआई के नेतृत्व की टीम को कॉप ऑफ द मंथ घोषित कर 25,000 रुपए नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र वितरित कर आभार व्यक्त की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *