हुब्बल्ली. सिद्धरामोत्सव में जाने के बाद लापता हुए बागलकोट का युवक डेढ़ महीने बाद आखिरकार मिला है। जामखंडी तालुक के अडिहुडी गांव के निवासी गिरिमल्ल खंडेकर हुब्बल्ली में मिला है। गिरिमल्ल 2 अगस्त को दावणगेरे में आयोजित सिद्धरामोत्सव कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ गया था परन्तु वह घर नहीं लौटा। अडिहुडी गांव से 50 लोग बस से गए थे परन्तु गिरिमल्ल के नहीं लौटने से परिवार के सभी सदस्य चिंतित थे।

गिरीमल्ल की मां ने आंसू बहाते हुए कहा था कि उसके बेटे को पैसे का लालच देकर साथ ले गए था, अब उसका कहीं को पता नहीं है। जब यह खबर फैली तो सिद्धरामय्या ने व्यक्तिगत रूप से गिरिमल्ल के घर जाकर उसकी मां को सांत्वना दी थी। उसने कहा था कि तुम्हारा बेटा जरूर वापस आएगा। गिरीमल्ल जिंदा है, उसे कुछ नहीं हुआ, पुलिस उसे तलाश रही है। आपका बेटा जल्द से जल्द घर आ जाएगा।

पुलिस की लगातार तलाश के बाद गिरिमल्ल का पता चला। गुरुवार आधी रात को गांव वाले गिरिमल्ल को गांव ले आए और अब गांव में खुशी का माहौल छाया है। वह डेढ़ महीने से क्या कर रहा था और कैसे फरार हो गया, इसका पता नहीं चल पाया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *