किसान के हर दाने का पता लगे- दोषी अधिकारी बर्खास्त होंअन्निगेर में करोड़ों रुपए का चना और मूंग चोरी हुए गोदाम का दौरा कर जानकारी लेते हुए पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा।

पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा ने की मांग
हुब्बल्ली. पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा ने मांग की है कि अन्निगेरी कस्बे में किसानों के चने की चोरी और सरकारी गोदाम से मूंग की चोरी के मामले में शामिल हर अधिकारी को बर्खास्त करना चाहिए।
अन्निगेर में हरिसु सेने की ओर से आयोजित अनिश्चितकालीन आंदोलन का समर्थन कर मुनेनकोप्पा ने कहा कि भाजपा सदैव किसानों के पक्ष में है। किसान की गाढ़ी कमाई की फसल सरकारी गोदाम से कैसे चोरी हो सकती है। ऐसे अधिकारियों को कड़ी सजा देनी चाहिए और नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए। इस मामले में समझौते का कोई सवाल ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसानों को बीमा देने को लेकर हम सहमत नहीं हैं। किसान की एक-एक बोरी उन तक पहुंचनी चाहिए। किसानों के साथ अन्याय होने पर आगामी दिनों में आंदोलन किया जाएगा।
मुनेनकोप्पा ने करोड़ों रुपए का चना और मूंग चोरी हुए गोदाम का दौरा कर जानकारी ली।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *