प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र को बदलने की जिद नहीं कीविजयपुर विधायक बसवनगौड़ा पाटिल यत्नाल।

 

-विधायक यत्नाल ने कहा
दावणगेरे. विजयपुर विधायक बसवनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा कि हममें से किसी ने भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र के बदलाव को लेकर जिद नहीं की है। इस बारे में कोई चर्चा ही नहीं हुई है। चित्रदुर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक संस्कार हुआ है। एक और उनके ही घर पर हुआ है। हम 38 लोगों ने जहां कहना था वहां कहा है। आगामी कार्रवाई क्या करनी चाहिए इस बारे में पार्टी वरिष्ठ निर्णय लेंगे।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यत्नाल ने कहा कि आलाकमान ने उन्हें किसी भी मामले पर खुलकर न बोलने की हिदायत दी है। उन्हें विश्वास है कि आलाकमान सही निर्णय लेगा। 1,200 करोड़ रुपए की संपत्ति वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बने यह चाहने वाले कई लोग कांग्रेस और भाजपा में भी हैं।
हमारे पास भी में जिनके पास पैसा है ऐसे कुछ लोगों को विधायकों के खरीद-फरोख्त की इच्छा हो सकती है परन्तु भाजपा में खरीद-फरोख्त स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस सरकार के विसर्जन के बाद चुनाव होंगे और भाजपा सत्ता में आएगी। मुझे मुख्यमंत्री बनना है, मुझे ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए कहकर कुछ लोग एक पैर पर खड़े हैं।

सीएम ने अपने सिर पर खुद रखा पत्थर
विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा कि कांग्रेस में सिद्धरामय्या को सीएम पद से हटाने का खेल जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने अपने सिर पर खुद पत्थर खींच लिया है। सिद्धरामय्या को मैं ने हमेशा अच्छी सलाह देता रहा हूं। मैंने उन्हें इस्तीफा देने की भी सलाह दी थी। मुडा मामले में हाई कोर्ट कौन गए। सिद्धरामय्या ने अपने सिर पर खुद पत्थर रख लिया है। वे हमारी अच्छी सलाह नहीं सुनते। वे केवल दूसरे लोगों की बातें सुनते हैं। भाजपा सिद्धरामय्या के खिलाफ साजिश नहीं रच रही है। कांग्रेस ने ही मुडा घोटाले के दस्तावेज देकर इसे उजागर किया है।
यत्नाल ने कहा कि मैसूर तक पदयात्रा करवाने वाले कांग्रेसी ही हैं। कांग्रेसी ही मुडा के साथ साथ अर्कावती हथियार का प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेसी ही संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध करा रहे हैं। उन्हें कुर्सी से हटाने का काम कांग्रेसी ही कर रहे हैं। सिद्धरामय्या के पीछे जो थे वे अब खुद को मुख्यमंत्री बता रहे हैं। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 5 एकड़ जमीन विवाद को भी कांग्रेसियों ने ही उठाया है। उन्हीं की ओर से दिए गए कागजात लेकर हम सब कुछ बता रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *