चंडगोडु-गुड्डदूर संपर्क पुल के ढहने का खतराचंडगोडुु-गुड्डदूर लिंक ब्रिज में बने गड्ढे।

दशक पूर्व निर्मित पुल पूरी तरह से जर्जर
चिक्कमगलूरु. आल्दूर के चंडगोडु-गुड्डदूर गांव के बीच बस स्टैंड के पास से गुजरने वाले पुल रोड पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे सडक़ टूटने का खतरा बना हुआ है।
चंडगोडु गांव दोड्ड मागरवल्ली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है और इसमें 100 से अधिक घर हैं। गुड्डदूर गांव आल्दूर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है, इलेखान और कठारदल्ली गांव सटे हुए हैं और तीनों गांवों में 300 से अधिक घर हैं।
यह गुड्डदूर से चंडगोडु गांव तक जाने वाली संपर्क सडक़ है और दशकों पहले बना यह पुल अब जर्जर हालत में पहुंच गया है। अगर पुल टूटा तो लोगों को करीब 10 किलोमीटर चक्कर लगाकर सफर तय करना पड़ेगा।

एक भी सरकारी बस नहीं आएगी
स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केएसआरटीसी की बस चिक्कमगलूरु से आल्दूर, सारल्ली होते हुए इसी पुल के ऊपर से गुजरकर गुड्डदूर-कठारदल्ली-इलेखान गांवों तक जाती है और वहां से कंडर कस्के और होसल्ली होते हुए शहर तक पहुंचती है। अगर पुल टूट गया तो एक भी सरकारी बस नहीं आएगी।

शीघ्र ही नए पुल का निर्माण करे
एक स्थानीय निवासी अशरफ ने कहा कि इस क्षेत्र के कॉफी उत्पादक और किसान इस सडक़ के माध्यम से आवश्यक कृषि सामग्री और उर्वरकों का परिवहन करते हैं। कोई पुल नहीं होने पर उन्हें आल्दूर आ कर फिर से चंडगोडु और दुर्गा गांवों की यात्रा करनी होगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को शीघ्र ही नए पुल का निर्माण कराना चाहिए।

चेतावनी चिन्ह लगाना चाहिए
पुल पुराना हुआ है, जिससे वाहन चालकों के खतरे में फंसने की संभावना अधिक है। उस हिस्से पर भारी भार लेकर वाहन न चलाने का चेतावनी चिन्ह लगाना चाहिए।
नवराजू एच., ग्राम पंचायत सदस्य, चंडगोडु

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *