अहिंदा संगठन प्रदेश प्रचार समिति अध्यक्ष बने बाबाजान मुधोलबाबाजान मुधोल।

हुब्बल्ली. राष्ट्रीय अहिंदा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुत्तन्ना एस. शिवल्ली ने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, राज्य इकाई राज्य समिति के राज्य प्रचार समिति के लिए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बाबाजान ए. मुधोल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।
चयनित बाबाजान ए. मुधोल ने कहा कि वे अतीत में श्रमिक संघ, किसान संघ, रेलवे क्षेत्र, कार्यालय, उच्च न्यायालय पीठ, हवाई अड्डे, कलसा-भंडूरी और महादयी नदी जोडऩे के लिए लगातार आंदोलन करते आए हैं। राष्ट्रीय अहिन्दा संगठन के वरिष्ठों ने उन पर भरोसा कर उन्हें जिम्मेदारी के पद पर चुनने वाले राज्य के सभी प्रमुखों, नेताओं के प्रति आभारी रहेंगे। उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी तरह से राष्ट्रीय अहिन्दा संगठन के बुनियादी सिद्धांतों और संवैधानिक मूल्यो के अनुसार निर्वाह करेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *