भारी बारिश से यातायात अस्त-व्यस्तकानहोसहल्ली में भारी बारिश से सडक़ पर बहते पानी में गुजरते लोग।

कानहोसहल्ली (विजयनगर जिला). कानहोसहल्ली कस्बे सहित होबली (राजस्व केंद्र) क्षेत्र में सोमवार रात हुई भारी बारिश से कुछ स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
कस्बे में सोमवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। पिछले दो-तीन सप्ताह से हो रही बारिश से झीलें और नाले उफान पर हैं, पानी का बहाव और बढ़ गया है।
पास की हुलिकेरे झील पर चादर चलने से पानी का प्रवाह बढ़ गया, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। नहर के बहाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 50 से गांव की ओर जाने वाली सडक़ का संपर्क कटने से स्कूल, कॉलेज के छात्रों और ग्रामीणों को नहर पार करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
बयलुतुंबरगुद्दी और रंगनाथनहल्ली भाग में लगातार बारिश के कारण कानहोसहल्ली झील में पानी बहकर आ रहा है, जिससे लगभग झील भरने के स्तर पर पहुंच गई है।

फसल कटाई में बाधा

किसानों का कहना है कि पिछले तीन सप्ताह से हो रही बारिश के कारण होबली (राजस्व केंद्र) क्षेत्र में फसलों की कटाई में बाधा आ रही है, मूंगफली, मक्का, रागी की फसलें अंकुरित हो रही हैं, मूंगफली की फसल सड़ कर मिट्टी में मिल रही है, रागी के पौधे गिर गए हैं। अगर इसी तरह बारिश होती रही तो सारी फसल बर्बाद हो जाएगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *