पानी का गड्ढा बना रेलवे अंडरपासकलबुर्गी के पीडीए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित रेलवे अंडरपास में जमा गंदा पानी।

वाहनों के आवागमन में हो रही परेशानी
कलबुर्गी. शहर के पीडीए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड से कोरंटी हनुमान मंदिर की ओर जाने वाली सडक़ के बीच में स्थित रेलवे अंडरपास में लगातार पानी जमा होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। नगर निगम भी यहां के पानी की निकासी पर ध्यान नहीं दे रहा है।
आरोप है कि पूर्व में अतिरिक्त रेलवे पिट लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम में तत्कालीन सांसद डॉ. उमेश जाधव ने सोलापुर रेल मंडल के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी थी, परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रतिदिन अंडरपास के ऊपर रुकने वाली रेलगाडिय़ों की सफाई के दौरान गंदा पानी नीचे रिसाव होकर जमा हो जाता है। इससे उनके कपड़े गंदे हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि हाल ही में शहर में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान अंडरपास के नीचे बिजली की लाइटें लगाई गईं थी। बैठक के कुछ दिनों में ही इन्हें हटाया गया। वहां अंधेरा है। लोग रात में घूमने से डरते हैं। यहां पर पुन: लाइट लगानी चाहिए। अंडरपास में पानी घुसने से रोकने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *