सावधान, मूंह खोलोगे तो भविष्य होगे बर्बाद..कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला

सुरजेवाला ने पार्टी के नेताओं को दी चेतावनी
हुब्बल्ली. कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को अपनी पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी कि वे सरकार के नेतृत्व, केपीसीसी अध्यक्ष के परिवर्तन आदि जैसे आंतरिक मुद्दों पर चर्चा करके अपना राजनीतिक भविष्य बर्बाद न करें।
शहर में संवाददाता सम्मेलन में सुरजेवाला ने दोहराया कि पार्टी के नेतृत्व का निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को करना है। उन्होंने यह चेतावनी पत्रकारों की ओर से विधायकों के एक गुट की विदेश यात्रा और नेतृत्व परिवर्तन की चल रही चर्चा के बारे में पूछे जाने पर दी।
सुरजेवाला ने कहा कि एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी से अपना मुंह बंद रखने और अपना काम करने को कहा है। इसके बाद भी अगर बातचीत जारी रही तो इसमें शामिल लोगों का राजनीतिक भविष्य बर्बाद हो जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *