वीडियो संदेश में बोले—चिंता की कोई बात नहीं, कुछ दिन विश्राम जरूरी
उत्तरादि मठ की भक्तों से अपील—दर्शन के लिए न आएं, स्वास्थ्य के लिए करें प्रार्थना
हावेरी। उत्तरादि मठ के सत्यात्मतीर्थ स्वामी कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में उपचार लेकर स्वस्थ हो रहे हैं। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। स्वामी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर भक्तों को आश्वस्त किया कि चिंता की कोई बात नहीं है। मठ प्रशासन ने भी किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
बताया गया कि धारवाड़ से सवणूर जाते समय स्वामी के वाहन का दुर्घटना हुई। हादसे में स्वामी सहित उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। मठ के प्रशासनिक अधिकारी विद्याधीश आचार्य ने कहा कि सभी की स्थिति सामान्य है और अनावश्यक गलत सूचनाओं से भ्रम न फैलाने की अपील की।
गुरुओं और भगवान के आशीर्वाद से सब ठीक
अपने वीडियो संदेश में सत्यात्मतीर्थ ने कहा कि सीमा क्षेत्र से लौटते समय छोटी दुर्घटना हुई थी। गुरुजनों तथा मूलराम, दिग्विजयराम और वेदव्यास देव के आशीर्वाद से सब ठीक है। चिकित्सकों ने भी किसी चिंताजनक स्थिति से इनकार किया है। कुछ दिनों के विश्राम की आवश्यकता है। उन्होंने भक्तों से चिंता न करने और भगवान से प्रार्थना करने का आग्रह किया।
दर्शन के लिए नहीं आएं भक्त
विद्याधीश आचार्य ने कहा कि सत्यात्मतीर्थ स्वामी को फिलहाल विश्राम की आवश्यकता है, इसलिए भक्त दर्शन या मुलाकात के लिए न आएं। उन्होंने सभी से स्वामी और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना एवं पारायण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर मठ की ओर से स्वामी के स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

