हुब्बल्ली-धारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र को तुरंत पानी आपूर्ति करना संभव नहींउपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

हिडकल से उद्योग को पानी; 21 जनवरी के बाद निर्णय
बेलगावी. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि हिडकल जलाशय से हुब्बल्ली-धारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र को अनुरोध पर तुरंत पानी की आपूर्ति करना संभव नहीं होगा। इसके कुछ नियम हैं। किसी की बेबुनियाद बातों में नहीं आना चाहिए।
शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवकुमार ने कहा कि किसी भी औद्योगिक क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार की अनुमति की जरूरी है। केवल पानी उपलब्ध कराना है तो वर्तमान दर में संशोधन किया गया है। केंद्र सरकार ने भी पंजाब और महाराष्ट्र के मॉडल का अनुसरण करते हुए जल उपयोग पर नियम बनाए हैं। हम अगले सत्र में इस पर चर्चा करेंगे।
जब उनसे पूछा गया कि, क्या जिला प्रभारी मंत्री को हिडकल से उद्योगों को पानी उपलब्ध कराने के मुद्दे के बारे में पता नहीं है?, तो उन्होंने जवाब दिया कि मंत्री को सब कुछ पता नहीं रहता है। विभिन्न विभागों ने निर्णय लेते हैं। इसकी जांच होने पर जानकारी सामने आती है। मैंने इस मुद्दे पर हुक्केरी विधायक निखिल कत्ती से बात की है। 21 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *