पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने की आत्महत्या

बेलगावी. जिले में एक और अमानवीय घटना घटी है। जिले के रामदुर्ग तालुक के तोरणगट्टी गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने आत्महत्या कर ली है।
रामदुर्ग तालुक के कोन्नूर गांव निवासी ईरप्पा करडी ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कृषि मजदूर ईरप्पा तोरणगट्टी में रहता था। मोबाइल फोन का लालच दिखा कर बच्ची को अपने घर ले गया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची के परिवार को दुष्कर्म के बारे में पता चलते ही ईरप्पा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कटकोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *