निगम स्वास्थ्य स्थाई समिति की कार्रवाई
बल्लारी.
शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक उत्पादन इकाइयों पर नगर निगम स्थाई समिति के सदस्यों तथा पर्यावरण अभियंताओं ने छापामारी कर लगभग सात लाख रुपए मूल्य के प्लास्टिक सामग्रियों को जब्त कर लिया है।
नगर निगम स्वास्थ्य स्थाई समिति अध्यक्ष रामांजनेयलु, सदस्य मुंडलूरु प्रभंजनकुमार, पर्यावरण अभियंता श्रीनिवास, स्वास्थ्य निरीक्षक कुमार, सुमा आदि ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक फैक्टरियों पर छापामारी की।
नगर निगम स्वास्थ्य स्थाई समिति के सदस्य मुंडलूरु प्रभंजनकुमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रतिबंधित 40 माइक्रॉन से कम के प्लास्टिक को उत्पादित करने की जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की है। इकाई में संग्रह किए गए 6 से 7 लाख रुपए मूल्य के निषेधित प्लास्टिक उत्पादों को बरामद किया गया है। इससे पहले ही इन प्लास्टिक उत्पादक इकाइयों को चेतावनी देने के बावजूद इकाइयों के मालिकों ने प्लास्टिक उत्पादन बंद नहीं किया था। प्रदुषण नियंत्रण मंडल अधिकारियों ने भी इन इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के चलते नगर निगम की ओर से कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि इकाइयों के मालिकों को फिलहाल तीन लाख रुपए जुर्माना लगाकर नोटिस जारी कर चेतावनी दी जाएगा। इसके बावजूद वे उत्पादन बंद नहीं करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *