पैरों में गोली मारकर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तारहुब्बल्ली के किम्स अस्पताल में भर्ती घायल पुलिस कर्मियों से मुलाकात करते हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार।

चार पुलिसकर्मी घायल
हुब्बल्ली. पुलिस ने शहर के विद्यानगर थाना क्षेत्र के गोल्डन हाइट बार पार्किंग में एक युवक की हत्या कर फरार होने वाले तीन आरोपियों के पैरों में गोलियां मारकर गिरफ्तार किया है। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें किम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इंद्रप्रस्थ नगर निवासी 24 वर्षीय युवक आकाश वाल्मीकि की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस आकाश वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों की तलाश कर रही थी। हत्या के मामले की जांच कर रहे विद्यानगर थाना निरीक्षक श्रीमंत हुणसिकट्टी, पीएसआई मुत्तप्पा लमाणी, शरगौड़ा और कमरीपेट पीएसआई सुनील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के हुब्बल्ली के एमटीएस कॉलोनी में होने की पुख्ता जानकारी के आधार पर गिरफ्तार करने को आगे बढ़ी। इस दौरान हत्या के आरोपी हुब्बल्ली के आनंद नगर निवासी अभिषेक शिरूर, विनोद अंबिगेर और यल्लप्पा कोटी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस समय, पुलिस ने उनके पैरों पर गोली चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल हुए आरोपियों को किम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने अस्पताल का दौरा कर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना और उन्हें प्रोत्साहित किया और घटना की जानकारी हासिल की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस आयुक्त शशिकुमार ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते आकाश की हत्या की गई थी। आरोपियों ने हत्या की सुनियोजित साजिश रची थी। इसके बाद आरोपी भागने के लिए एमटीएस कॉलोनी में छुपे हुए थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, परन्तु उन्होंने पुलिस पर हमला किया। इस संदर्भ में पुलिस ने आरोपियों पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी अभिषेक, यल्लप्पा और विनोद पर गोलियां चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया है। मृतक आकाश और इन तीनों आरोपियों के गुटों के बीच हाथापाई हुई थी। पता चला है कि पिछले शिवरात्रि उत्सव के दौरान इनके बीच झगड़ा हुआ था उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने आकाश की हत्या की है। हमने फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया है। आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *