तेंदुआ दिखने का संदेह, तलाशी अभियान जारीगजेन्द्रगढ़ के समीप राजूर गांव में तुअर के खेत में दिखे तेंदुए की तलाशी अभियान चलाते वन विभाग के कर्मचारी।

गदग. गजेन्द्रगढ़ के समीप राजूर गांव में तुअर के खेत में एक तेंदुए के देखने की किसानों से मिली शिकायत के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार देर रात और मंगलवार को ड्रोन से अभियान चलाया।

राजूर गांव के चंदप्पा होसमनी ने बताया कि सोमवार शाम को जब वे अपने खेत में तुणर की फसल का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्होंने एक बड़ा तेंदुआ देखा।

गजेन्द्रगढ़ उप-प्रभागीय वन अधिकारी प्रवीण कुमार सासविहल्ली ने सोमवार रात घटनास्थल का दौरा किया और अभियान चलाया। अंधेरे के कारण अभियान बीच में ही रोक दिया गया और मंगलवार की सुबह ड्रोन का उपयोग करके तुअर के खेत में तेंदुए की खोज की गई। तेंदुए के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। इससे क्षेत्र के किसानों में डर पैदा हुआ है और उन्होंने तेंदुए को जल्द से जल्द पकडऩे की मांग की है।

पिछले कई वर्षों से तालुक की पहाडिय़ों और पहाडिय़ों से सटे गांवों की जमीनों पर तेंदुओं को पालतू पशुओं का शिकार करना आम बात हो गई है। वन विभाग पहले ही दो तेंदुओं को पकड़ चुका है, तथा तेंदुओं के बार-बार दिखने से किसानों में खौफ बढ़ गया है।
गजेन्द्रगढ़ उप-प्रभागीय वन अधिकारी प्रवीण कुमार सासविहल्ली ने बताया कि तेंदुए की उपस्थिति का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। तलाशी अभियान जारी रहेगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *