बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौतबस ने बाइक को मारी टक्कर

यादगीर. सुरपुर तालुक के तिंथनी के पास बुधवार दोपहर को बस के बाइक को टक्कर मारने से तीन छोटे बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

यह भीषण दुर्घटना तिंथनी गांव के कमान के पास श्रीरंगपटना-बीदर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है।

पुलिस ने बताया कि लिंगसुगुर से चिंचोली की ओर जा रही एक निजी बस एक लॉरी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी और उसने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान यादगीर के शाहपुर हलिसगर निवासी अंजनेया (35), गंगम्मा (28), उनके 1 वर्षीय बेटे हनुमंतु और उनके भतीजे पवित्र (5) और रायप्पा (3) के तौर पर की गई है। टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की है। सुरपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *