रमानाथ राई ने कहा
मेंगलूरु.
कांग्रेस नेता रमानाथ राई ने कहा कि भाजपा का वजूद मुसलमानों से नफरत करने में है। इसके अलावा भाजपा का कोई वजूद नहीं है। अगर भाजपा इसे छोड़ देती है, तो उसे अपनी दुकान बंद करनी पड़ेगी।
वे शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुसलमानों के बारे में नफरत भरी बातें नहीं करने के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि बीबीसी चैनल ने गुजरात नरसंहार की असली कहानी उजागर की है। लोगों को 200 यूनिट बिजली और महिलाओं को 2000 रुपए मुफ्त देने के कार्यक्रम के बारे में भाजपा बदनाम कर रही है। इन वादों को पूरा करना संभव नहीं है कह रहे हैं। इस बारे में लोगों को अविश्वास नहीं होना चाहिए। पार्टी इन सभी वादों को पूरा करेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि जिले में अब पहले जैसा माहौल नहीं है। आने वाले चुनाव में जिले की अधिकतर सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि बेंगलूरु में विरोध कर रहे अमगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने बर्बरता की है। उन पर रातोंरात भर लाठीचार्ज करना निंदनीय है।
कटील नहीं नलिन कहें
रामनाथ राई ने कहा कि नलिन कुमार कटील ने नाली और सडक़ जैसे विकास के मुद्दों के बजाय भावनात्मक मुद्दों पर खुलकर बात करने का आह्वान किया है। उनके नाम में कटील शामिल हुआ है। उनकी वजह से कटील का नाम बदनाम हो रहा है। लोग उन्हें नलिन कुमार ही कहें। यह मेरी निजी राय है।
संवाददाता सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कुमार, नेता इब्राहिम कोडिजाल, शशिधर हेगड़े, शालेट पिंटो, लुकमान बंटवाल, आरके पृथ्वीराज, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नवीन डिसूजा, के. हरिनाथ, भास्कर के., शाहुल हमीद, उमेश दोडेकेरी, गणेश पुजारी, कुमारी अप्पी, दिनेश राई, समद अड्यार आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *