ईपीएफ से वंचित कर्मचारियों के पंजीकरण का मौकाईपीएफ से वंचित कर्मचारियों के पंजीकरण का मौका

कर्मचारी नामांकन अभियान-2026

31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

उडुपी। कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के दायरे में लाने के लिए नियोक्ताओं को विशेष अवसर प्रदान करने वाला कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 (ईईसी) 1 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह अभियान 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियोक्ताओं को स्वैच्छिक रूप से नियमानुसार पंजीकरण कराने तथा पूर्व में हुई पंजीकरण संबंधी कमियों को सुधारने का अवसर देने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत 1 अप्रेल 2009 से 31 मार्च 2026 के बीच ईपीएफ के दायरे में आने के बावजूद पंजीकृत नहीं हो पाए पात्र कर्मचारियों का पंजीकरण कराया जा सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम-1952 अथवा सामाजिक सुरक्षा संहिता के दायरे में आने वाले सभी प्रतिष्ठान इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

पंजीकरण के लिए ईपीएफओ के नियोक्ता पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन घोषणा प्रस्तुत करनी होगी। इसके लिए फेस ऑथेंटिकेशन आधारित यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) बनाने तथा ईसीआर से संबंधित टीआरआरएन जमा करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

ईपीएफओ उडुपी के क्षेत्रीय कार्यालय ने पात्र नियोक्ताओं से इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर कर्मचारियों का समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है। अभियान से संबंधित अधिक जानकारी ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट www.https://www.epfindia.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *