दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल वितरितदिव्यांगों को तिपहिया साइकिल वितरित

इचलकरंजी. शहर की जानीमानी सामाजिक संस्था मैत्री फौंडेशन और संकल्प परिवार की ओर से दिव्यांगों को तिपहिया (ट्राइसाइकिल) साइकिल वितरित की गई।

बजरंग वारंग और सुवर्णा मोहिते को तिपहिया साइकिल वितरित किया।

अखिल भारतीय वर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुने गए राम किशोर वर्मा का सम्मान किया गया।

संकल्प ग्रुप की ओर से सुमन पाटणी ने अपने ग्रुप और उसके कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर मैत्री फौंडेशन के सदस्य अनिल कुंभार, प्रकाश बलवान, यशवंत नाईक, अनिल आलासकर, संकल्प ग्रुप की अध्यक्ष सपना बाकलीवाल, उपाध्यक्ष निधि पाटनी, मीनू दोषी, दीपा झांझरी, खुशबू बोहरा, नीता पाटनी, सुमन कासलीवाल, संध्या बडज़ात्या, प्रगती बाकलीवाल, अंकिता पाटनी, बबीता कासलीवाल, नेहा बाकलीवाल, डॉ. प्रतिभा पैलवान उपस्थित थे।

मैत्री फौंडेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश छाजेड ने प्रास्तावना की। मैत्री फौंडेशन की महिला अध्यक्ष वहिदा नेजकर और इंदिरा माहेश्वरी ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक खोत ने किया। प्रफुल्ल घाडगे ने आभार प्रकट किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *