बस सेवाएं स्थगित, यात्री परेशानबस सेवाएं स्थगित, यात्री परेशान

बेलगावी. तालुक के सण्ण बालेकुंदरी गांव में परिवहन निगम के बस परिचालक (कंडक्टर) और चालक पर हमले के मामले के कारण कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच स्थगित बस सेवाएं रविवार को भी जारी रहीं।

कोल्हापुर, इचलकरंजी, सतारा, पुणे, मुंबई और अन्य स्थानों की यात्रा के लिए सैकड़ों यात्री सुबह शहर के केंद्रीय बस स्टैंड पर पहुंचे थे परन्तु शाम तक बेलगावी से कोल्हापुर के लिए कोई बस नहीं रवाना होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

कुछ लोग बसों में सवार होकर निप्पनी तालुक के कोगनोल्ली के निकट कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा तक जा रहे थे। कई अन्य लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर घर लौट गए।

उत्तर पश्चिम कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम के बेलगावी संभागीय नियंत्रण अधिकारी राजेश हुद्दार ने बताया कि बेलगावी से महाराष्ट्र के लिए 90 बसें जाती थीं परन्तु, एहतियात के तौर पर पुलिस ने वहां बसों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया है इसके चलते हमने यातायात रोक दिया है। बसें कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा तक जा रही हैं।

उत्तर पश्चिम कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम के चिक्कोडी डिपो नियंत्रण अधिकारी एमवी शशिधर ने कहा कि चिक्कोडी से महाराष्ट्र तक बसें 200 चक्कर लगाती हैं। इनमें से कोल्हापुर और इचलकरंजी रूट पर हमने बस सेवाएं बंद कर दी हैं। मिरज मार्ग पर कुछ बसें सामान्य रूप से चल रही हैं।

मुरकीभावी के यात्री प्रकाश उलवी ने कहा कि वे काम के लिए कोल्हापुर जा रहे हैं। वे सुबह-सुबह बस स्टैंड पर पहुंचे और बैठ गए हैं। एक भी बस नहीं आई है।

सुलगा के ग्रामीण प्रमोद पाटिल ने कहा कि उनके परिजन सतारा स्थित उनके के भाई के घर जा रहे हैं परन्तु बस महाराष्ट्र के लिए रवाना नहीं हुई है, इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यात्रा जारी रखें या घर लौट जाएं।

कोल्हापुर के यात्री शिजाउद्दीन मुल्ला ने कहा कि वे अपने रिश्तेदारों से मिलने बेलगावी आए थे। अब बस के बिना वापस जाने में परेशानी हो रही है।

तड़ी पार करें

बस कंडक्टर और ड्राइवर पर हमला निंदनीय है। मुख्यमंत्री को ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हमलावरों को तुरंत तड़ीपार करना चाहिए। अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मुख्यमंत्री के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
वीसी चन्नेगौड़ा, प्रदेश अध्यक्ष, कर्नाटक विकास रंग संगठन

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *