दक्षिण रेलवे पालक्काड़ मंडल के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि

मेंगलूरु. दक्षिण रेलवे के पालक्काड़ मंडल के यात्री किराया आधारित राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 6.13 प्रतिशत बढ़ गई है।
मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 881.47 करोड़ रुपए थी। यह राशि बढक़र 935.52 करोड़ रुपये हो गई है।

मंडल रेल प्रबंधक अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि न केवल यात्री राजस्व में वृद्धि हुई, बल्कि पार्सल और सामान सेवाओं में भी वृद्धि देखी गई है, जो 60.48 करोड़ रुपए से बढक़र 65.78 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले वर्ष भीड़-भाड़ वाले समय और त्यौहारों के दौरान जनता के लिए 1162 विशेष रेलगाडिय़ां चलाई गईं, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढक़र 1874 हो गई है। इस वर्ष विभिन्न रेलगाडिय़ों में अतिरिक्त कोचों की संख्या बढक़र 532 हो गई है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 191 थी।

उन्होंने बताया कि तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 20 डिब्बों वाली ट्रेन में अपग्रेड किया गया है। इससे अतिरिक्त 312 यात्रियों का परिवहन संभव हो सकेगा। रेलवे विभाग ने तिरुवनंतपुरम-मेंगलूरु एक्सप्रेस और जन शताब्दी एक्सप्रेस के लिए आईसीएफ कोचों को आधुनिक एलएचबी कोचों में बदलने का काम पूरा कर लिया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *