महिला से बस में ही सामूहिक बलात्कार, तीन जने गिरफ्तारबलात्कार के आरोपी।

हरपनहल्ली (विजयनगर). उच्चंगी दुर्ग में उत्सवाम्बा देवी के दर्शन करने के बाद अपने गांव लौटने के लिए बस में सवार हुई एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में अरसीकेरे पुलिस ने एक निजी बस चालक और परिचालक (कंडक्टर) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान कोट्टूरु तालुक के अलबुर का बस चालक प्रकाश मडिवाल, हरपनहल्ली तालुक के डग्गीबसापुर का बस कंडक्टर राजशेखर और अरसीकेरे गांव का बस एजेंट सुरेश के तौर पर की गई है।

दावणगेरे जिले के जरेकट्टे गांव की एक महिला उगादी के अवसर पर हरपनहल्ली तालुक के उच्चंगी दुर्ग में उत्सवाम्बा देवी के दर्शन करने आई थी। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि वह देवी के दर्शन करने के बाद अपने गांव लौटने के लिए रात 8.45 बजे एक निजी बस में सवार हई थीं। अगले स्टॉप पर बस में सवार यात्रियों के उतर जाने के बाद बस में पीडि़ता महिला और बच्चे थे। इसके बाद चालक, परिचालक और एजेंट ने अपराध को अंजाम दिया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *