हम्पी (विजयनगर). कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को ऐतिहासिक हम्पी में सुग्रीव गुफाओं का दौरा किया। राज्यपाल के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एम.सी. सुधाकर भी मौजूद थे।
यात्रा के दौरान राज्यपाल को इस स्थान के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई, जिसका रामायण में प्रमुख स्थान है और यह कर्नाटक की बहुमूल्य विरासत का एक प्रतीक है।