उडुपी. ब्रह्मावर के पेत्री बस स्टैंड के पास शुक्रवार को हुई दुर्घटना में सास्तान गोलीबेट्टा निवासी बाइक सवार दीक्षित देवाडिगा (24) की मौत हुई है।
वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ हेबरी से ब्रह्मावर की ओर आ रहा था, तभी ब्रह्मावर से मडी रोड की ओर जा रहे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों कूड्लु जलप्रपात देखने गए थे। दीक्षित ब्रह्मावर में कार्यरत थे। ब्रह्मवर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।