बलात्कार का संदेह
आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया
नागरिकों ने पुलिस थाने के सामने दिया धरना
हुब्बल्ली. अपने घर के पास खेल रही पांच वर्ष की विकलांग बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी हत्या करने के आरोप में शहर के विश्वेश्वर नगर में रविवार (13 अप्रेल) को बिहार के मजदूर को मुठभेड़ में मार गिराया है। बच्ची का बलात्कार करने का संदेह व्यक्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि केम्पन्नवर कल्याण मंड़प में मजदूर के रूप में काम करने वाली एक महिला की पांच वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया आरोपी उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही अधिक जानकारी मिल सकेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अशोक नगर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। बच्ची के शव को केएमसीआरआई के मुर्दाघर में स्थानांतरित किया गया है। आरोपी की मेडिकल जांच की जा रही है।
अशोक नगर पुलिस थाने के सामने एकत्र हुए लोगों ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर धरना दिया।
अपहरण की सीसीटीवी फुटेज…
पड़ोसी के घर के आंगन में खेल रही पांच वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है और लोग आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को पहले खेल रही बच्ची से बात करते हुए, फिर उसे उठाकर भागते हुए दिखा गया है। इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को उन्हें सौंप दिया जाए।
एक छोटे बच्चे की जान गई है। इसके चलते स्थानीय लोग जाति और धर्म को भूलकर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने शहर के संतोष नगर में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। बिहार निवासी आरोपी रक्षित क्रांति पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जनता ने पुलिस को बधाई दी है।