यत्नाल के कार्यक्रम में चाकू लेकर आया व्यक्ति, दहशतलिंगसुगूर के सरकारी पीयू कॉलेज परिसर में रविवार को श्री राम सेना संगठन की ओर से आयोजित "हिंदू साम्राज्योत्सव" कार्यक्रम में विजयपुर के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल का स्वागत करते श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक।

रायचूर. लिंगसुगूर में रविवार को विजयपुर के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल के कार्यक्रम में एक शराबी व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आया, जिससे दहशत पैदा हो गई।

शहर के सरकारी पीयू कॉलेज परिसर में श्री राम सेना संगठन की ओर से आयोजित “हिंदू साम्राज्योत्सव” कार्यक्रम में विधायक यत्नाल भाषण दे रहे थे, इसी दौरान श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने देखा कि मंच के पीछे से पीट पर चाकू लेकर आए आरोपी को पकड़ लिया और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह एक चाकू लेकर आया था।

जिला पुलिस अधीक्षक पुट्टमादय्या ने बताया कि आरोपी श्रीनिवास पुजारी ने हुसैन बाशा नामक व्यक्ति को ऋण दिया था। वह नशे में उसे खोजते हुए इस कार्यक्रम में आया था परन्तु जब वहां उपस्थित लोगों ने उसके पास चाकू देखा तो वे घबरा गए।

आरोपी को शहर पुलिस थाने लाया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी. हरीश उससे पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद मंच पर चाकू लेकर आने से कुछ समय के लिए वहां अफरातफरी मच गई थी। इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *