पुलिस पर पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश, आरोपी के पैर में मारी गोली!

शिवमोग्गा. भद्रावती में मंगलवार सुबह एक बार फिर पुलिस फायरिंग हुई। इस बार पुलिस ने गांजा बेचने वाले आरोपी के पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भद्रावती नगर के अनवर कॉलोनी निवासी वेल्डर कार्य करने वाले नसरू उर्फ नसरुल्लाह (21) के तौर पर की गई है।

पुलिस अधीक्षक जीके मिथुन कुमार ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में बताया कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं।
हलेनगर पुलिस थाना उपनिरीक्षक चंद्रशेखर के नेतृत्व के दस्ते ने 14 अप्रेल को गांजा बेचने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 1.4 किलोग्राम गांजा जब्त किया था।

एसपी जीके मिथुन कुमार ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी नसरू फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पीएसआई चंद्रशेखर के नेतृत्व के दस्ते ने 15 अप्रेल मंंगलवार की सुबह आरोपी के छिपे स्थान पर छापा मारा था। इस दौरान आरोपी ने अपने साथ लाए चाकू से पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल किया था। इसके बाद उसने पुलिस पर देशी पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की। पीएसआई चंद्रशेखर ने तुरंत आरोपी के पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार किया। साथ ही एक देशी पिस्तौल भी जब्त की गई है।

आरोपी और उसके हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों को भद्रावती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में हलेनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *