कारंजा महिला किसान उत्पादक कंपनी को सहयोग दिया जाएगा

विधायक डॉ. सिद्धलिंगप्पा पाटिल ने कहा

बीदर. विधायक डॉ. सिद्धलिंगप्पा एन. पाटिल ने कहा कि कारंजा महिला किसान उत्पादक कंपनी 10,000 एफपीओ योजना के तहत काम करेगी। आने वाले दिनों में कंपनी की अधिक सफलता के लिए हर संभव मदद और सहयोग प्रदान किया जाएगा।

वे शनिवार को कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका विभाग, संजीवनी-कर्नाटक राज्य ग्रामीण आजीविका संवर्धन संगठन, जिला पंचायत, तालुक पंचायत की ओर से बीदर जिले के हुमनाबाद, में आयोजित कारंजा महिला किसान उत्पादक कंपनी के उद्घाटन पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान योजना महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण गरीबी प्रबंधन कार्यक्रम है। यह कंपनी 11 फरवरी 2024 को पंजीकृत हुई थी, जिसके एक हजार शेयरधारक हैं और प्रत्येक सदस्य को 1500 रुपए सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है।

इस योजना का क्रियान्वयन 60 प्रतिशत केन्द्र तथा 40 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा है। महिलाओं की ओर से की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है तथा लघु उद्यमों की अर्थव्यवस्था एवं क्षमता को मजबूत कर रही है। कार्यक्रम का क्रियान्वयन ग्राम पंचायत संघ (जीपीएलएफ) के माध्यम से किया जा रहा है।

इस अवसर पर कारंजा महिला किसान उत्पादक कंपनी की मधुमती, केबीओडी अनिल, जिला पंचायत डी.आर.डी.ए. परियोजना निदेशक जगन्नाथ मूर्ति, तालुक पंचायत ईओ दीपिका नाइक, तहसीलदार तबस्सुम आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *