मेंगलूरु. भाजपा आलाकमान की ओर से टिकट से वंचित करने के कारण सुल्या निर्वाचन क्षेत्र से विधायक मत्स्य उद्योग मंत्री एस. अंगारा ने चुनावी राजनीति से सन्यास की घोषणा की है।
सुल्या विधानसभा क्षेत्र के विधायक एस अंगारा ने टिकट नहीं मिलने के चलते राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है।
भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद से ही बगावत तेज हुई है। अब एक और वरिष्ठ नेता ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ईमानदार राजनीति का अब कोई मोल नहीं रहा है। मेरी ईमानदारी ही मेरे लिए एक कांटा बन गई। लॉबिंग करना मेरा लक्ष्य नहीं था। वही मेरे पिछडऩे का कारण बना। मैं अब राजनीति में नहीं रहूंगा। चुनाव प्रचार भी नहीं करूंगा। नए उम्मीदवार और उनकी जीत का ख्याल पार्टी रख सकती है।
एस अंगारा छह बार विधायक थे। भाजपा ने इस बार अंगार की जगह आदि द्रविड़ समाज की भागीरथी मुरुल्या को टिकट दिया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *