नकली बीज और खाद बेचने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करेंकलबुर्गी में कृषि से संबंधित विभागों की बैठक की अध्यक्षता कर जिले में कृषि व किसानों की समस्याओं पर चर्चा करतीं जिलाधिकारी फौजिया तरन्नुम।

जिलाधिकारी ने किसानों से की अपील

कलबुर्गी. जिलाधिकारी फौजिया तरन्नुम ने कहा कि जिले में यदि नकली बीज और खाद बेचने की शिकायत मिले तो किसानों को तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। संबंधित अधिकारी समय-समय पर निजी या किसी वितरक की दुकानों का औचक निरीक्षण कर जांच करनी चाहिए।

वे कलबुर्गी में कृषि से संबंधित विभागों की बैठक की अध्यक्षता कर जिले में कृषि व किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में कृषि विभाग की केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कृषि यांत्रिकीकरण उप अभियान वर्ष 2025-26, सूक्ष्म सिंचाई के क्रियान्वयन, गन्ना फसल की स्वीकृति व फसल सर्वेक्षण कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मानसून के आगमन के साथ ही किसानों को बिना किसी शिकायत के समय पर बीज, खाद व कीटनाशक वितरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत किसान हितैषी उपकरणों के आवेदनों का शीघ्र निपटारा करना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति योजना के अंतर्गत किसानों के आवेदनों का त्वरित समाधान करना चाहिए तथा आवश्यक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले किसानों की पहचान कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को छोटे-छोटे समूहों में फसल प्रबंधन का प्रशिक्षण देना चाहिए। ऐसे प्रशिक्षण के लिए हमेें भी आमंत्रित करना चाहिए। सहकारी एवं राष्ट्रीकृत बैंकों को यदि किसानों को ऋण न चुकाने की शिकायत प्राप्त होती है तो इसके लिए बैंक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा कि फसल बीमा के संबंध में किसानों के साथ मानवीय व्यवहार करना चाहिए।

बैठक में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक समद पटेल, कृषि, बागवानी, रेशम उत्पादन, भू-अभिलेख विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित निजी एवं सहकारी बैंकों, निजी शक्कर कारखानों एवं नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *