मंत्री पाटिल ने परखी शिक्षा गुणवत्ता

कलबुर्गी. चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने रविवार को कलबुर्गी जिले के सेडम तालुक के मुधोल गांव स्थित इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और कुछ देर तक आवासीय विद्यालय के छात्रों से बातचीत की।

उन्होंने विद्यार्थियों से आवासीय विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षण के बारे में जानकारी ली और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच की।

इस दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ समाचार पत्र पढऩे की आदत डालने की सलाह दी।
इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारी, तालुक प्रशासन और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *