देश में अराजकता फैलाने के लिए विदेशी ताकतों की साजिश : सीटी रविहुब्बल्ली में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य सीटी रवि।

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के अभियान पर भाजपा नेता का हमला

विकास की रफ्तार रोकने की कोशिश, ईवीएम पर दोहरा रवैया

हुब्बल्ली। भारत में अराजकता फैलाने और विकास की रफ्तार रोकने के लिए विदेशी ताकतें साजिश रच रही हैं। आंदोलन के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना इसी कोशिश का हिस्सा है। भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य सीटी रवि ने गुरुवार को यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत में रवि ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना गलत नहीं है, लेकिन उसकी आड़ में संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ दुष्प्रचार करना देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी धन के जरिए भारत में अव्यवस्था फैलाने और देश को फिर से औपनिवेशिक नियंत्रण में लाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है।

ईवीएम पर कांग्रेस का दोहरा रवैया

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाते हुए रवि ने कहा कि कांग्रेस पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर सवाल उठाती रही है, लेकिन उन्हीं मशीनों के जरिए कर्नाटक सहित कई राज्यों में सत्ता हासिल की है।

उन्होंने पूछा कि चुनावी नतीजे अनुकूल हों तो ईवीएम सही और प्रतिकूल हों तो गलत कैसे हो सकती हैं। रवि ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से पहले वे अपनी पार्टी की सत्ता वाले राज्यों में इस्तीफा दें और फिर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करें।

भाजपा नेता ने कांग्रेस के विरोध को दोहरे मापदंड का उदाहरण बताते हुए आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का भरोसा कमजोर होता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *