गोमांस निर्यात में भारत दुनिया में दूसरे स्थान परश्रम मंत्री संतोष लाड।

श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा

दावणगेरे. श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा कि गोमांस निर्यात में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है परन्तु गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की बात करने वाली भाजपा अब तक इसे क्यों नहीं रोक पाई है?

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाड ने कहा कि उत्तर प्रदेश गोमांस उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। गोमांस पर प्रतिबंध की बात करने वाली भाजपा इसे रोक नहीं पाई है।

उन्होंने कहा कि देश के 20 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। उत्तर प्रदेश, जहां गौमाता का राग अलापने वाला मुख्यमंत्री है, वहां गोमांस पर अंकुश नहीं लग पाया है। कुत्तों के पौष्टिक भोजन की आलोचना करने वाले भाजपा नेताओं को इस बारे में बात करनी चाहिए।

लाड ने कहा कि देश में 45 लाख करोड़ रुपए के कर संग्रह की मांग है। इसमें से केंद्र सरकार 20 प्रतिशत भी हासिल नहीं कर पाई है। प्रशासन, प्रगति और विकास शून्य है। ऋण माफी के नाम पर पूंजीपतियों के 16.5 लाख करोड़ रुपए के कर्ज माफ कर दिए गए हैं। छोटे व्यापारियों और किसानों के कर्ज माफ नहीं किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत गुजरात को 600 करोड़ रुपए और उत्तर प्रदेश को 400 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इनमें से एक भी राज्य ने ओलंपिक खेलों में भाग नहीं लिया है परन्तु सबसे ज्यादा खेल पदक जीतने वाले पंजाब और हरियाणा को कम अनुदान दिया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *