कूडलसंगम पंचमसाली पीठ को लगा ताला

ताला तोडक़र भीतर घुसने का आरोप

बागलकोट. चंद्रशेखर चित्तरगी नाम के एक व्यक्ति ने हुनगुंद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोग कूडलसंगम अखिल भारत लिंगायत पंचमसाली पीठ ट्रस्ट की इमारत में अवैध रूप से घुस गए और मठ के मुख्य द्वार और लकड़ी के दरवाजों की चाबी तोड़ दी।

चित्तरगी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उनके घर आए मल्लनगौड़ा पाटिल और बाबूगौड़ा पाटिल ने पीठ की चाबी देने की मांग की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

शिकायत में कहा गया है कि जेवर्गी तालुक के कुलगेरी निवासी मल्लनगौड़ा पाटिल, यडरामी निवासी बाबूगौड़ा पाटिल, चंद्रशेखर देवलपुर, सुरेश होसपेट, चौगलसा और अन्य लोग पीठ के अंदर गए और मठ के मुख्य द्वार और लकड़ी के दरवाजों की चाबी तोड़ दी और अवैध रूप से अंदर घुस गए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *