गंगोली नौका दुर्घटना में लापता मछुआरे का शव मिला

उडुपी. कुंदापुर के गंगोली नौका दुर्घटना में लापता हुए मछुआरे सुरेश खार्वी का शव गुरुवार सुबह (17 जुलाई) को कोडी सीवॉक के पास समुद्र तट पर मिला। इसके साथ ही मछली पकडऩे निकले और लापता हुए तीनों मछुआरों के शव बरामद हो चुके हैं।

15 जुलाई की सुबह गंगोली बंदरगाह से मछली पकडऩे निकली एक नाव समुद्र की तेज लहरों के कारण पलट गई थी, जिसमें चार मछुआरे लापता हो गए थे। उनमें से एक मछुआरा तैरकर किनारे पहुंच गया था, जबकि तीन अन्य लापता थे। लगातार खोज अभियान

के दौरान बुधवार सुबह लोहित खार्वी (38) का शव कुंदापुर के कोडी लाइट हाउस के पास समुद्र तट पर मिला। उसी दिन शाम को एक और मछुआरा जगन्नाथ खार्वी का शव कोडी के किनारे मिला।

लापता सुरेश खार्वी की तलाश में बचाव दल द्वारा चलाए गए खोज अभियान के दौरान गुरुवार सुबह कोडी सीवॉक के पास समुद्र तट पर उनका शव बरामद किया गया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *