चार दिनों में हाथी के हमले से चार मौतेंबालेहोन्नूर में सोमवार को वन विभाग की निष्क्रियता के विरोध में आहुत बंद बालेहोन्नूर बंद के दौरान बंद दुकानें।

वन विभाग की निष्क्रियता से बालेहोन्नूर बंद

चिक्कमगलूरु. बीते चार दिनों में हाथी के हमलों में चार लोगों की जान चली गई है, परन्तु वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने सोमवार (28 जुलाई) को बालेहोन्नूर बंद का आह्वान किया।

स्थानीय लोगों ने स्वप्रेरणा से दुकानें और व्यवसाय बंद कर अपना आक्रोश जाहिर किया। इस बंद के चलते बालेहोन्नूर-खांड्या कस्बे पूरी तरह से बंद रहे, साथ ही निजी स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई थी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग हाथी आतंक को रोकने में असफल रहा है और लगातार हो रही मौतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *