परिवहन कर्मचारियों की हड़तालबल्लारी में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बस स्टैंड में खड़ी निजी बस।

बस सेवाएं ठप, निजी बसों का सहारा

बल्लारी. वेतन संशोधन और अन्य मांगों की पूर्ति को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंगलवार को राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कर्नाटक के कई हिस्सों में इसका असर साफ तौर पर देखा जा रहा है।

बल्लारी में अधिकांश बस सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। दूरदराज से आई सरकारी बसें बस स्टैंड पर ही खड़ी थीं।

सुबह से ही हड़ताल प्रभावी

हड़ताल मंगलवार सुबह से शुरू हुई, डिपो से कोई भी बस बाहर नहीं निकली। परिवहन कर्मचारी भी बस स्टैंड तक नहीं पहुंचे। सोमवार रात रवाना हुई कुछ ही बसें मंगलवार वापस लौटी हैं। यूनियन के नेता भी बस अड्डे के पास नजर नहीं आए। हड़ताल के चलते केवल बल्लारी सेंट्रल बस स्टैंड पर निजी और आंध्र प्रदेश की बसें ही संचालित हो रही हैं।

बेंगलूरु, चित्रदुर्ग जैसे क्षेत्रों की ओर निजी बसों ने संचालन शुरू किया है। बल्लारी जिले में 100 से अधिक निजी बसें मंगलवार को परिचालन शुरू किया है। निजी बस मालिकों ने सरकार की ओर से तय किराए को ही लागू किया है।

महिलाओं को मजबूरी में देना पड़ रहा किराया

शक्ति योजना लागू होने के बाद महिलाओं ने सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया था, जिससे निजी बसों में महिला यात्रियों की संख्या कम हो गई थी परन्तु अब, हड़ताल के चलते महिलाओं को किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है।

बंद की जानकारी न होने के कारण कई महिलाएं बस स्टैंड तक पहुंचकर असमंजस और परेशानी का सामना कर रहती नजर आईं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *