यादगीर में हड़ताल को मिला जबरदस्त समर्थनयादगीर में परिवहन निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बसों का इंतजार करते यात्री।

यादगीर. वेतन संशोधन सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगमों के कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से आहूत हड़ताल को यादगीर में अच्छा समर्थन मिला है।

नया और पुराना बस स्टैंड दोनों जगह केवल गिनती की कुछ ही बसें परिचालित हो रही हैं। हड़ताल की जानकारी न होने के कारण बस अड्डे पहुंचे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के स्कूलों और कॉलेजों को जाने वाले सैकड़ों छात्र बस के इंतजार में घंटों तक खड़े रहे। बेंगलूरु, मुंबई और पुणे से ट्रेन द्वारा आए प्रवासी मजदूर अपने गांव लौटने में असहाय नजर आए।

निजी वाहनों से की जा रही है वैकल्पिक व्यवस्था

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निजी वाहन संगठनों से बातचीत कर वैकल्पिक वाहन व्यवस्था की गई है। स्कूल वाहन और ग्रामीण क्षेत्रों से आई बसों को सीधे बस स्टैंड लाने के बजाय पास के स्थानों पर भेजा जा रहा है। दो गुना किराया वसूलने पर नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यात्री अपनी समस्याएं हमारे संज्ञान में ला सकते हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *