चन्नम्मा सर्किल में किसानों का शक्ति प्रदर्शनहुब्बल्ली के चन्नम्मा सर्किल में प्रदर्शन करते किसान।

गन्ने के लिए 5,500 रुपए प्रति टन न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग

महाराष्ट्र-तेलंगाना समेत कई राज्यों से पहुंचे किसान

हुब्बल्ली। डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने और गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,500 रुपए प्रति टन तय करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य किसान संघ, हसिरु सेना के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के चन्नम्मा सर्किल में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ।

प्रदर्शन में मंड्या, मैसूरु, विजयपुर, तुमकूरु, बागलकोट, धारवाड़ समेत महाराष्ट्र और तेलंगाना से आए चार हजार से अधिक किसान शामिल हुए। किसानों के जमावड़े से चन्नम्मा सर्किल पूरी तरह बंद हो गया और यातायात प्रभावित हुआ।

किसानों ने सांकेतिक रूप से चन्नम्मा सर्किल पर धरना दिया। इसके बाद नेहरू मैदान में अनिश्चितकालीन दिन-रात आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

किसानों ने एथेनॉल उत्पादन और बिक्री के लिए पूर्ण अनुमति देने, वीबीजी रामजी योजना में सभी कृषि गतिविधियों को शामिल करने तथा महादयी सिंचाई परियोजना का शीघ्र क्रियान्वयन करने की भी मांग की।

किसान नेता चुनप्पा पूजारी ने कहा कि किसानों की उपज का वैज्ञानिक और उचित मूल्य तय करना चाहिए। खरीफ मौसम में उत्पादित गन्ने के लिए कम से कम 5,500 रुपए प्रति टन का भाव अनिवार्य रूप से देना चाहिए। किसानों की मांगों पर केंद्र सरकार को तत्काल निर्णय लेना चाहिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *