कुकनूर के पास बस पर पथरावकुकनूर के पास बस पर किए गए पथराव से टूटे शीशे।

कोप्पल. परिवहन कर्मियों की हड़ताल के बावजूद कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित थे, इससे नाराज कुछ शरारती तत्वों ने जिले के कुकनूर के पास एक बस पर पथराव किया।

यह घटना सोमवार रात यलबुर्गा डिपो की बस के यलबुर्गा से बेंगलूरु जाते समय हुई। पथराव से बस के सामने की खिडक़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कल्याण कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम कोप्पल डिविजन के नियंत्रक अधिकारी आर.बी. जाधव ने कहा कि सोमवार रात एक बस पर पथराव हुआ, इसके अलावा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अन्य निगमों की बसें चल रही हैं। जिले में 640 निजी वाहन केवल जिले और आस-पास के क्षेत्रों तक ही सीमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *