पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर ने कहा
हुब्बल्ली.
पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि भाजपा की ओर से लिंगायत समुदाय का अपमान करने के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ गंभीर चर्चा की गई है। उन्होंने भी राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की है और मैंने जानकारी दी है।

शहर के हवाई अड्डे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेट्टर ने कहा मुझे नहीं पता कि मेरी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नागपुर से कोई टीम आई है या नहीं। अगर आ गए हैं तो मेरी गतिविधियों पर ध्यान देने से पहले ही चुनाव ही खत्म हो जाएगा। मेरी कोई अवैध गतिविधि नहीं है। नागपुर की टीम मुझ पर नजर रखेगी तो कोई असर नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मुझ पर नजर रखने के लिए नागपुर, गुजरात से आरएसएस, भाजपा की टीमों के आने को लेकर मैं सत्यापित नहीं करूंगा। अगर आए हैं तो इस बारे में मैं चिंता नहीं करूंगा। अगर नागपुर में इतनी विशेषज्ञ टीमें हैं, तो महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधान परिषद चुनावों में भाजपा क्यों हार गई? शेट्टर ने कहा कि चुनाव के बारे में नकारात्मक और सकारात्मक राय मिली हैं।

मेरे बारे में अब नकारात्मक टिप्पणियां आ रही हैं। मुझे इसकी परवाह नहीं है। मुझे ऐसी कई नकारात्मक टिप्पणियां मिली हैं। जब तक मध्य (सेंट्रल) विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मुझ पर है, तब तक मेरी हार नहीं हो सकती। मैं इस बारे में चिंता नहीं करूंगा।

कांग्रेस पार्टी ने लिंगायतों को सभी दर्जे दिए हैं। इस बार समाज के 50 से अधिक प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं। राहुल गांधी हानगल सहित कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र में प्रचार करेंगे। वे हुब्बल्ली और धारवाड़ में भी प्रचार कार्य करेंगे। वे मुझे भी उत्तर कर्नाटक में प्रचार के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

शेट्टर ने किया राहुल गांधी का स्वागत

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर और कांग्रेस नेताओं ने हुब्बल्ली हवाईअड्डे पर हुब्बल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

बसव जयंती के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी बागलकोट जिले के कूडलसंगम जाने के लिए रविवार को हुब्बल्ली पहुंच थे। वे दिल्ली से हैदराबाद पहुंचे और वहां से हुब्बल्ली हवाईअड्डा पहुंचे।

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर, विधायक प्रसाद अब्बय्या, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार पाटिल, रजत उल्लागड्डिमठ समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल गांधी ने कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टर के साथ कुछ देर तक बातचीत की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *