एंबुलेंस में प्रसव, बच्ची को दिया जन्मगदग में बुधवार देर रात एक महिला ने 108 एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया।

गदग. प्रसव पीड़ा बढऩे के कारण एक गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही एक बच्ची को जन्म दिया। यह घटना 6 अगस्त बुधवार देर रात को घटी है।

तालुक के बलगानूर गांव की निवासी चन्नव्वा प्रसव पीड़ा से परेशान थी। बुधवार देर रात 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया। रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई, जिसके कारण एंबुलेंस कर्मचारियों ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।

बच्ची को जन्म देने वाली मां चन्नव्वा फिलहाल सुरक्षित है। मां और नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

लोगों ने 108 एंबुलेंस के कर्मचारी बसवराज कंबली और जीवप्पा की सराहना की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *