नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम
हुब्बल्ली. बीआईईआरटी के के.एम. गदगेरी ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का योगदान अनिवार्य है।
वे शहर के लैमिंग्टन बालिका हाईस्कूल में बुधवार को आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत देश में युवाओं की संख्या अधिक है, परन्तु आजकल कई युवा नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आज (बुधवार) नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ ली।
कार्यक्रम में एमआरडब्ल्यू मांतेश कुर्तकोटी, मुख्याध्यापिका सुमंगला शेट, शिक्षक किरणसिंह पी फुलानेकर, सुजाता अगड़ी, वी.एस. कर्लवाड़, विद्यालय के कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग उपस्थित थे।
