स्कूल बस पलटी, नर्सरी के बच्चे सुरक्षित बच निकले!होसनगर तालुक के रिप्पनपेटे पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कानुगोडु गांव के पास शनिवार की सुबह पलटी एक निजी स्कूल बस।

शिवमोग्गा. जिले के होसनगर तालुक के रिप्पनपेटे पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कानुगोडु गांव के पास शनिवार की सुबह एक निजी स्कूल बस पलटने की घटना हुई।

गरतिकेरे की एक निजी स्कूल की नर्सरी कक्षा के 12 बच्चे बस में सफर कर रहे थे। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बस तम्मडिकोप्प-मुगुड्ति मार्ग से गुजर रही थी, तभी चालक का नियंत्रण छूटने से बस सडक़ किनारे पलट गई।

इस हादसे में एक छात्र को हल्की चोट आई है, जबकि बाकी सभी बच्चे सकुशल बच गए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *