कारवार. लहरों के तेज अंबार के कारण तालुक के देवबाग समुद्र तट पर आई एक डॉल्फिन के बच्चे को जंगल लॉजेस एंड रिजॉर्ट्स के कर्मचारियों ने सोमवार को वापस समुद्र में छोडक़र उसकी जान बचाई।
चक्रवात की वजह से अरब सागर उफान पर है।
इंडो-पैसिफिक हंपबैक प्रजाति की डॉल्फिन का बच्चा प्रचंड लहरों की चपेट में आकर रिजॉर्ट के पास समुद्र तट पर आ गिरा था और पानी में लौटने के लिए तड़प रहा था। इसे देखकर रिजॉर्ट में ठहरे पर्यटकों ने कर्मचारियों का ध्यान इस ओर दिलाया।
इसके बाद कर्मचारी निलेश, सुनील और संतोष ने डॉल्फिन के बच्चे को सुरक्षित रूप से फिर से समुद्र में छोड़ दिया।

