हुब्बल्ली में मंगलवार दोपहर को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एआईसीसी मीडिया एवं संवहन समिति के कर्नाटक प्रभारी आलोक शर्मा और रोहन गुप्ता।

आलोक शर्मा ने लगाया आरोप
हुब्बल्ली.
एआईसीसी मीडिया एवं संवहन समिति के कर्नाटक प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी भाजपा में उतना बड़ा पदाधिकारी बन जाता है।
शहर में मंगलवार दोपहर को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित कर रही है। भाजपा ने चोरी की सरकार बनाई और 40 फीसदी कमीशन की सरकार चलाई। जनता के सवालों, शिकायतों, समस्याओं पर जवाब नहीं दिया। बिजली उत्पादन पर ध्यान नहीं दिया। 40 फीसदी कमीशन के आरोपी केएस ईश्वरप्पा जैसे लोगों को बचाने में ही सरकार लगी रही। छोटे व्यापारियों पर आयकर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए छापेमारी की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राज्य की जनता को डराने आए थे। राज्य की जनता, व्यापारी स्वाभिमानी हैं इनसब से नहीं डरेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप के चलते सत्ता छोडऩी पड़ी। भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करने वाले अमित शाह और नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के आरोपी रहे मुख्यमंत्री साथ कंधे पर हाथ रखकर घूम रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी सरकार के कानून-व्यवस्था के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। पुलवामा में 40 जवानों की शहादत, दिल्ली के पांच जगहों पर गोलीबारी, एनसीआर के आंकड़े, बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को रेकने के लिया क्या किया, पुलिस सुधार के लिए इसके बारे में कुछ नहीं कहा। आरक्षण के बारे में लोगों को गुमराह कर रहे हैं। फूट डालो शासन करो के भाषण दे रहे हैं। केंद्र की पूरी भाजपा सरकार के मंत्री कर्नाटक के चुनाव में व्यस्त हैं, ऐसे में सरकारी कामकाज ठप पड़ा है। जनता ने प्रचार मंत्री को नहीं प्रधानमंत्री को चुना था। जहां भी भाजपा हारती है वहां प्रधानमंत्री प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाते हैं। झूट परोसते हैं, झूट बोलते हैं। कर्नाटक की अस्मिता के खिलाफ खिलवाड़ कर रहे हैं।
एआईसीसी मीडिया एवं संवहन समिति के कर्नाटक प्रभारी रोहन गुप्ता ने कहा कि राज्य की 40 फीसदी कमीशन वाली भाजपा सरकार ने राज्य की जनता को बिजली कटौती का झटका दिया है। वर्ष 2013-2018 तक कांग्रेस के कार्यकाल बिजली उत्पादन में 97 फीसदी बढ़ाया था। भाजपा सरकार में बिजली उत्पादन में मात्र 9 फीसदी विकास किया है। कांग्रेस की सरकार में 18.68 फीसदी बढ़ोत्तरी की थी तो भाजपा सरकार ने मात्र एक फीसदी बढ़ोत्तरी की है। कांग्रेस की सरकार प्रतिव्यक्त बिजली की खपत 16.62 फीसदी बढ़ोत्तरी की थी परन्तु भाजपा के कार्यकाल में मात्र एक फीसदी बढ़ोत्तरी हुए हैं। यह डबल इंजन वाली नहीं ट्रबल इंजन की सरकार है।
उन्होंने कहा कि 40 फीसदी कमीशन की सरकार से जनता तंग आ गई है। भाजपा सरकार राज्य की जनता को लूट रही है। भाजपा को पांच साल में क्या किया है और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए क्या किया है इसका जवाब देना चाहिए। भाजपा सवालों से बच रही है और भाग रही है। भाजपा असमंजस में है।
भाजपा के स्टार प्रचारों के बारे में आलोक शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्होंने अपने राज्य के विकास में क्या किया है इसका जवाब देना चाहिए। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वशर्मा को बाग्ला देश की सीमा पर बाढ़ लगाने का काम काम कहां तक पूरा किया, कितने बांग्लादेशियों को वापस भेजा इस बारे में बताना चाहिए। भाजपा नेताओं में आत्मविश्वास नहीं है।
संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता रजत उल्लागड्डिमठ, शाजमान मुजाहिद आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *