बस से टकराई कार, चालक की मौत

बागलकोट. हुब्बल्ली-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलगेरी क्रॉस में केएसआरटीसी बस से कार की टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान जिला गारंटी अनुपालन समिति अध्यक्ष डॉ. सागर तेक्कन्नवर के तौर पर की गई है।

बताया जा रहा है कि बस को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार बस से जा टकराई। कार खुद डॉ. सागर चला रहे थे और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

डॉ. सागर सेवानिवृत्त प्राचार्य थे और बीलगी तालुक के नागराल गांव के निवासी थे। वे अपने सौम्य स्वभाव से सभी से आत्मीय संबंध रखते थे। सहकारी बैंक की स्थापना की तैयारी में लगे हुए थे और कई सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

दुर्घटना में बस के शीशे टूट गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक को हल्की चोटें आईं। केरूर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

केरूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *